खबर शेयर करें 👉

भीमताल । उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति नैनीताल के तत्वधान में विकास भवन भीमताल में पंचायती राज, सहायक निदेशक अल्पबचत तथा सहकारिता विभाग कार्यालय में समिति द्वारा गेट मीटिंग की गई।
गेट मीटिंग में समिति द्वारा सरकार को दिए गए 20 सूत्री मांग पत्र को पढ़कर सुनाया गया। गेट मिटिग में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के डाउनग्रेड वेतन के अन्याय पूर्ण निर्णय को तुरंत वापस ले। प्रदेश के समस्त राज्य कार्मिकों को पूर्व की भांति 10,16, तथा 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति ना होने की दशा में पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य किया जाए प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाये।
गेट मीटिंग में पी के शर्मा,राजेंद्र प्रसाद टम्टा, प्रकाश चन्द , रश्मि बाला, अर्जुन सिंह राणा, कमलाशंकर पांडे, विजय मनराल ,लीला बोरा ,श्याम कुमार अनुरागी ,राम सिंह बिष्ट,दान सिंह राणा, विमला भगत, चंपा देवी, कलावती ,अशोक जोशी तथा संजय देव द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page