खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल के न्यू चार्टन लॉज में हुए भूस्खलन को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह से दूरभाष पर वार्ता की और तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

 

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने आज सुबह नैनीताल के न्यू चार्टन लॉज में भूस्खलन की जद पर आए कई घरों के मामले में तत्काल जिलाधिकारी वंदना सिंह से दूरभाष में बात करते हुए प्रभावितों को विस्थापित करने और उन्हें तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए । साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आगे नुकसान ना हो इसके लिए सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए ।

ALSO READ:  निर्माणाधीन पानी की टंकी की शटरिंग हटाने के दौरान दम घुटने से मां व दो बेटों की मौत ।

 

स्थानीय लोगों द्वारा श्री भट्ट को अवगत कराया गया की सुबह 3 बजे भूस्खलन की शुरुआत हुई और दोपहर तक एक मकान ध्वस्त हो गया और कई अन्य मकान भी जद में हैं ।  केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने तत्काल प्रशासन को प्रभावितों को विस्थापित करते हुए उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने सहित सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page