खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट 24 और 25 जून को अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार 24 जून को प्रातः 11:00 बजे पीलीकोठी हल्द्वानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में प्रतिभाग करेंगे । जिसके पश्चात 1:00 नैनीताल को रवाना होंगे जहां 1:30 बजे ज्योलिकोट में महा जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेंगे । इसके पश्चात 3:15 पर बलदिया खान पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। 4:00 डीएसए ग्राउंड नैनीताल में ऑल इंडिया ट्रेडर्स कप हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। जिसके पश्चात साय 5:35 पर मल्लीताल में महा जनसंपर्क अभियान करेंगे। तत्पश्चात संपर्क और समर्थन अभियान के तहत साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट श्री विमल चौधरी जी के आवास में उनसे मुलाकात करेंगे तथा रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस नैनीताल क्लब में करेंगे।

ALSO READ:  आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

श्री भट्ट 25 जून रविवार को नैनीताल से बीजेपी कार्यालय हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां लोकसभा रैली के लिए महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसके पश्चात सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे जहां स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 5:50 पर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में पहुंचकर नेशनल इमरजेंसी के दौरान संघर्षरत रहे लोगों से मुलाकात करेंगे। जिसके पश्चात सर्किट हाउस काठगोदाम जाएंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page