खबर शेयर करें 👉

भवाली । नगर पालिका परिषद भवाली द्वारा बनाये गये स्वतंत्रता सेनानी तिराहे व भारत माता की प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया।

 

 

 

इससे पूर्व पालिका कार्यालय से नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा की अगुवाई में नगर में तिरंगा यात्रा में निकाली गयी। कार्यकम में मुख्य नगर के अतिथि नगर के वरिष्ठ नागरिक गुरचरण हवलदार ने व विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता सेनानी परिवार के राजन लाल साह,लक्ष्मी नेगी,हरीश भाकुनी, मोहनी रावत,दुर्गा निगलटिया,रोशनी रावत,महेश आर्या आदि ने भारत माता की प्रतिमा व स्वतंत्रता सेनानी पट का अनावरण किया व आरती पूजन के साथ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गयी।  नगर के युवा गायक आलोक चौधरी निक्कू,हरीश आर्या,संजय भाकुनी,लतित आर्या,लता तिवाडी,निलाश तिवारी, ललित टम्टा आदि ने देश भक्ति के मधुर गीतों की प्रस्तुति से देर सांय तक शमा बाधे रखा।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

इस अवसर पर पालिका सभासद किशन अधिकारी,विनोद तिवाडी,मुकेश आर्या, ममता बिष्ट,त्रिवेन्द साह,धनश्याम जोशी,कन्नू तिवाडी सहित नगर की महिलाएं उपस्थित थीं । कार्यक्रम का संचालन पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा व शिक्षक मनीष साह ने किया।

You missed

You cannot copy content of this page