खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय कानून  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुन मेघवाल व सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश सुधांशु धुलिया से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया ।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत व महासचिव सौरभ अधिकारी के नेतृत्व में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुन मेघवाल से मिले शिष्टमंडल ने हाईकोर्ट में जजों की कमी को पूरा करने, जूनियर अधिवक्ताओं के लिये स्टाइफण्ड की व्यवस्था करने की मांग की साथ ही अधिवक्ताओं की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया । शिष्टमंडल निकट भविष्य में हाईकोर्ट बार में होने वाली गोष्ठी में आने हेतु कानून मंत्री को आमंत्रित भी किया । केंद्रीय कानून मंत्री ने इन मांगों पर गम्भीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है ।

ALSO READ:  नैनीताल पहुंचने पर दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ता संवाद के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक ।

बार के अध्यक्ष डी सी एस रावत ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश सुधांशू धुलिया से भी शिष्टाचार भेंट की और उनसे उत्तराखण्ड हाईकोर्ट बार में  भविष्य में होने वाली गोष्ठी में आने हेतु आमंत्रण दिया । शिष्टमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता डी के शर्मा भी शामिल थे।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

 

You missed

You cannot copy content of this page