खबर शेयर करें 👉

रामनगर ।  उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए है । इस वर्ष हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17 रहा । टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये हैं ।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि  इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इंटर में हिमानी उत्तरकाशी दूसरे  व राज मिश्रा सितारगंज तीसरे स्थान पर पर रही ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में हुई ब्लॉक स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग,

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में परीक्षाफल जारी किया।

10वीं में टिहरी के सुशांत ने किया टॉप
हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया ।

हाईस्कूल मैरिट लिस्ट -:

प्रथम – शशांक चन्द्रवंशी , टिहरी गढ़वाल

द्वितीय – आयुष सिंह रावत,
रोहित पांडेय

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

तृतीय – कुमारी शिल्पी,

तृतीय – शौर्य

इंटर मीडिएट-: मैरिट लिस्ट

प्रथम – तन्नू चौहान, जसपुर

द्वितीय – हिमानी उत्तरकाशी

तृतीय – राज मिश्रा, सितारगंज

इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 32 हजार, 115 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक लाख, 27 हजार, 324 परीक्षार्थी शामिल हुए। मूल्यांकन कार्य 15 से 29 अप्रैल के बीच किया गया।

10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं। इसके आलावा ubse.uk.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।

You missed

You cannot copy content of this page