खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के विभिन्न संगठनों ने मल्लीताल निवासी मंजू बिष्ट, खिलाड़ी रमेश चन्द्र साह व सेवानिवृत्त रेंजर ललित प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है ।

 

  डी एस बी परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण रहे सेवानिवृत्त प्रोफेसर डी एस बिष्ट की पत्नी मंजू बिष्ट पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी । उनका हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था । लेकिन विगत शायं उनका निधन हो गया ।

  इधर शहर के जाने माने खिलाड़ी रमेश चंद्र साह का भी विगत शायं निधन ही गया । वे करीब 80 वर्ष के थे ।  उनके पुत्र भास्कर  साह क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं तथा सी आर एस टी ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के सदस्य हैं  ।  स्वर्गीय रमेश चंद्र साह रोडवेज में कार्यरत रहे ।
इधर मल्लीताल चीना बाबा के समीप दीना लॉज निवासी सेवानिवृत्त रेंजर ललित प्रसाद का विगत दिवस दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । उनका आज पाइंस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया ।
    मंजू बिष्ट,रमेश चन्द्र साह व ललित प्रसाद के निधन पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ,महासचिव जगदीश बवाड़ी, अशोक साह,बिमल चौधरी,मुकेश जोशी, प्रो. ललित तिवारी, ओल्ड ब्वायज के संरक्षक कैप्टन ललित मोहन साह,अध्यक्ष, शैलेन्द्र बरगली,धर्मेंद्र शर्मा,डॉ संतोष कुमार,सुनील, डॉ. दीपक कुमार,डॉ हिरदेश कुमार,अखिलेश, संजय बहुगुणा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page