खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड में  शहीद हुए आंदोलनकारियों को नैनीताल में विभिन्न संगठनों ने तल्लीताल में गाँधीजी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धाजंलि अर्पित की ।
2 अक्टूबर 1994 में मुजफ्फरनगर में हुई जघन्य घटना को याद करते हुए आज डांठ में विभिन्न संगठनों व शहर के जागरूक नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
   इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 3 दशक बाद भी राज्य आंदोलन के शहीदों को न्याय नहीं मिला है । पहाड़ की उपेक्षा व बेरोजगारी के कारण पहाड़ से पलायन जारी है ।
 आज भी लद्दाख में लोकतांत्रिक मांगों के खिलाफ वैसा ही दमन जारी है जैसा 1994 में उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने झेला।
  इस दौरान आयोजित धरने में राजीव लोचन साह, शिखा रावत, माया चिलवाल, डा. शीला रजवार, दिनेश उपाध्याय, यशपाल रावत, महेश जोशी, जस्सी राम आर्या, पंकज भट्ट, तारा सिंह बिष्ट, शाकिब अली, कविता उपाध्याय, संध्या शर्मा, मयूर, पवन राकेश आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page