खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल मे राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में रा०से०यो० का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।शिविर के प्रथम सत्र में पोस्टर प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं मे स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग लिया। शिविर के दूसरे सत्र में स्वच्छता कार्यक्रम कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

ALSO READ:  वीडियो --: खमारी-थापला-जलालगांव मोटर मार्ग सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने विधायक सरिता आर्या व सांसद अजय भट्ट का जताया आभार ।

प्रधानाचार्य  ए०के०एस० गौड़ ने सभी छात्र छात्राओं को समाज के प्रति संवेदनशील होने तथा अपने अंदर सेवा भाव जाग्रत करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी  नीरज वर्मा, रंजना रावत तथा  कविता नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन रा०से०यो लक्ष्य गीत के साथ हुआ।

ALSO READ:  वीडियो --: उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी नैनीताल प्रेस क्लब ने आयोजित की संगोष्ठी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह का हुआ जोरदार सम्मान, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा बने, प्रकाश जोशी बनाए गए महामंत्री,प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे नैनीताल क्लब में । ।

You missed

You cannot copy content of this page