खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बजून अधोड़ा मार्ग में शनिवार रात एक कार के खाई में गिरने से वाहन चालक घायल हो गया । जिसे रात में ही पुलिस खाई से निकालकर बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस सूत्रों के अनुसार  रात 11 बजे कार संख्या यूके04टीए/4053 अनियंत्रित हो कर लगभग  खाई में जा गिरी , और इसे करिश्मा ही कहेंगे कि गिरती हुई कार 20 मीटर पर खाई में पेड़ के सहारे अटक गई। हादसे की जानकारी स्थानीयों लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद नैनीताल पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल रवाना हुई। दोनों टीमों ने घटनास्थल में पहुँचकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए रस्सी के सहारे खाई में उतरकर खुर्पाताल निवासी 32 वर्षीय हेमचंद्र को बमुश्किल रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद घायल चालक को 108 स्वास्थ्य सेवा की सहायता से बीडी पांडे अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया । जहां वाहन चालक की हालत ठीक बताई गई है ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page