खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री हैल्पलाईन पोर्टल 1905 नई प्रणाली 2.0 का वर्चुअल किया शुभारम्भ। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर आमजनमानस अपनी समस्यायें 24×7 (चौबीस घंटे) कभी भी दर्ज करा सकते हैं।
वीसी में मण्डलायुक्त दीपक रावत तथा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने वीडियो काफें्रसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री हैल्पलाईन 1905 की वर्चुअल समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री हैल्पलाईन 1905 के नये फीचर से आम जनता की समस्याओं के समाधान में पादर्शिता व समयबद्वता आयेगी वही अधिकारियों की भी मानिटरिंग होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री हैल्पलाईन में जनता के द्वारा जो भी शिकायत दर्ज की जाती है अधिकारी अपने स्तर पर ही निस्तारण कर सम्बन्धित शिकायतकर्ता को सूचित करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक माह मुख्यमंत्री हैल्पलाईन 1905 की समीक्षा कर शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
आयुक्त दीपक रावत ने मण्डल में दर्ज मुख्यमंत्री हैल्पलाईन 1905 शिकायतों के बारे में बताया कि अधिकांश समस्याओं का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है जो अवशेष है उन्हें भी समयावधि में किया जायेगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री हैल्पलाईन में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज करने के उपरान्त सम्बन्धित विभाग के अधिकारी के मोबाइल नम्बर पर शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज शिकायत की सूचना स्वतः ही आ जाती है, इसलिए अधिकारी मुख्यमंत्री हैल्पलाईन की समस्या को गम्भीरता से समयावधि में निस्तारण करना सुनिश्चित करेें।
वर्चुअल बैठक में अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल,संयुक्त निदेशक राजेन्द्र तिवारी मौजूद थे।

ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

You missed

You cannot copy content of this page