खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  स्थानीय ताल चैनल से जुड़े व इतिहास में रुचि रखने वाले दीपक बिष्ट का गुरुवार की अपरान्ह में आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन की सूचना से पूरे शहर में शोक का माहौल है ।

दीपू बिष्ट आज दोपहर तक फ्लैट मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की कवरेज कर रहे थे । जिसके बाद वे अपने कमरे स्टोलने को जा रहे थे । बताया जाता है कि उन्हें घर में दिल का दौरा पड़ा । जिन्हें आसपास मौजूद लोगों की मदद से उनकी पत्नी शालिनी ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया । लेकिन वहां तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए । वे स्टोनले में अपनी पत्नी के साथ रहते थे ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

दीपक बिष्ट पिछले कई वर्षों से ताल चैनल के माध्यम से नैनीताल का जन्मोत्सव,बी डी पांडे अस्प्ताल का जन्मोत्सव सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन करते थे । उन्होंने कुमाऊं के मंदिरों सहित कई विषयों पर वीडियो बनाई है । वे यूट्यूब में भी सक्रिय रहते थे । नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों के सभी धार्मिक,सांस्कृतिक पर्वों को ताल चैनल के माध्यम से प्रचारित प्रसारित करने में उनकी मुख्य भूमिका रहती थी । वे स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय थे । उनके निधन की खबर से शहरवासी स्तब्ध हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page