खबर शेयर करें 👉

नैनिताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के निजी सचिव विधान चौधरी की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी तथा विश्वविद्यालय की सेवा करने पर उनका धन्यवाद किया तथा उनके सदाबहार ,दिल अजीज व्यवहार की सराहना की ।

ALSO READ:  संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित जहूर आलम के निर्देशन में 8 जून को शैले हॉल में होगा प्रसिद्ध नायक "ओ जन्मया नई" का मंचन ।

विधान चौधरी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में परीक्षा ,शोध सहित कुलसचिव कार्यालय ,कुलपति कार्यालय में सेवाएं दी ।वे लंबे समय तक विश्व विद्यालय परीक्षा विभाग में रहें।इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी,प्रो.प्रदीप गोस्वामी,प्रो.गीता तिवारी,प्रो.देवेंद्र बिष्ट पूर्व डी एस डब्लू, डॉ.अशोक कुमार, डॉ.विजय कुमार, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.गगन होती, डॉ.दीपाक्षी जोशी, डॉ. पी एस बोरा, डॉ.मनीषा सांगुरी, श्री पी एस बिष्ट, श्री मनीष जोशी, के के पांडे ,परीक्षित, कैलाश जोशी इत्यादि ने शुभकामनाएं तथा उत्तम स्वास्थ की कामना की ।

You missed

You cannot copy content of this page