खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार शायं रॉयल होटल कम्पाउंड सहित एक घर में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में आग बेकाबू होने लगी । आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय युवाओं की मदद से आग पर काबू पाया गया । आग लगने की इस घटना से इस घर में काफी क्षति हुई है । आग शार्ट सर्किट होने से लगने की आशंका है । पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं । यह घर साजिद अली पुत्र मो.अली का है । आग लगते समय उनका परिवार मेट्रोपोल परिसर में हटाये जा रहे अतिक्रमण को देखने गया था । तभी लोगों ने घर से धुंआ उठता देखा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया नमन, देशभक्ति गीतों से गूंजा दर्शनघर

इधर आज रॉयल होटल के ठीक सामने मेट्रोपोल होटल परिसर से बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था । जिस कारण बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी,जन सामान्य व पुलिस फोर्स वहां मौजूद थी । जिससे हादसा होने से टला है । ज्ञात हो कि रॉयल होटल कम्पाउंड क्षेत्र घनी आबादी वाला क्षेत्र है । जहां आग बेकाबू होने पर भारी क्षति हो सकती थी ।

You missed

You cannot copy content of this page