खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बी डी पांडे अस्पताल परिसर में कब्जा कर बनाये गए आलीशान घरों को ध्वस्त करने की कार्यवाही सोमवार को युद्ध स्तर पर चली । यहां तीन जे सी बी मशीनों द्वारा एक साथ पक्के मकानों को तोड़ने की काम सुबह से ही शुरू कर दिया था ।इस क्षेत्र में पक्के आलीशान घर बने हैं ।एक घर इतना भव्य व आलीशान है कि उसके कई कमरे किराए में व पर्यटन सीजन में पर्यटकों को किराए में दिये जाते थे । होटलनुमा इस घर को तोड़ने में जे सी बी मशीनों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है ।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

इस इलाके में करीब 40 पक्के घर तोड़े जाने हैं । जिन्हें पहले ही खाली कराया जा चुका है ।मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं । ध्वस्तीकरण की इस कार्यवाही में बड़ी संख्या मजदूर भी लगे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page