खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बी डी पांडे अस्पताल नैनीताल परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई है । लोग अपना अतिक्रमण स्वयं हटा रहे हैं । साथ ही लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका का मजदूर भी मौके पर हैं ।

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के बिजली व पानी के कनेक्शन विगत दिवस ही काट दिए थे । गुरुवार से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया है । मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं ।

ALSO READ:  कांग्रेस नेता अनुपम कबड़वाल ने भी की दोपहिया वाहनों से 100 रुपया लेकब्रिज चुंगी वसूलने का विरोध ।

ज्ञात हो कि 2015 में दीपक रुबाली की जनहित याचिका में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बी डी पांडे अस्पताल की जमीन में हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे । यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया । लेकिन अतिक्रमणकरियों को राहत नहीं मिली । इस बीच नैनीताल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक साह ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनहित याचिका दायर की थी । जिसमें एक बार फिर अतिक्रमण का मामला कोर्ट के समक्ष आया । हाईकोर्ट ने तब प्रशासन से 2015 के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए थे ।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

You missed

You cannot copy content of this page