खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में रविवार को दोपहर में मां नन्दा सुनन्दा का डोला नगर भ्रमण को निकला तो हजारों की संख्या में  लोग मां के जयकारों के साथ डोले में शामिल हो गए ।

डोला दोपहर करीब 12 बजे नयना मंदिर परिसर से नगर भ्रमण के लिये निकला । डोले में कुमाउनी छोलिया नृतकों का दल,बैंडबाजे व रुद्रपुर से आये दर्जन भर से अधिक ढोल ताशे के कलाकारों के साथ नाचते,झूमते भक्तों की टोली व मां के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं से सरोवर नगरी गूंज उठी ।

 

 

ALSO READ:  निर्जला एकादशी व्रत -: मुहूर्त,महत्व एवं कथा, आलेख ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

 

 

इधर मेला क्षेत्र में भी आज भारी भीड़ है । रविवार होने व कल सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने से यहां पर्यटकों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है ।

You cannot copy content of this page