खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल । ज्योलीकोट में सोमवार की शाम के समय एक पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क में गिर गया । जिस कारण नेशनल हाईवे में यातायात बाधित हो गया । पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और वुड कटर से पेड़ काटकर उसे हटाया जा रहा है । किंतु शाम के समय अचानक पेड़ सड़क में गिरने से सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों ओर रुक गए । जिससे यात्री समय पर अपने गंतव्य स्थानों को नहीं जा सके । पेड़ को तेजी से सड़क से हटाया जा रहा है ।

ALSO READ:  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का नैनीताल में जोरदार स्वागत: विकास कार्यों के लिए सौंपा ज्ञापन, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का भरा दम,

कड़ी मेहनत के बाद शाम साढ़े छह बजे हाईवे को यातायात के लिये खोल दिया गया था ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page