खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । विगत रात्रि बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वह बाहर जॉब करता था और इन दिनों अवकाश पर घर आया था ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार लोहाली निवासी युवक बालम सिंह पुत्र कुंदन सिंह गरमपानी के पास वीडियो बना रहा था । वीडियो बनाने को लेकर उसकी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से बहस हुई तो खैरना चौकी पुलिस उसे खैरना चौकी ले आई । परिजनों का आरोप है कि चौकी में उसके साथ मारपीट हुई और उसका चालान भी किया गया ।

शाम को जब वह घर लौटा तो उसने पुलिस की गतिविधियों से अपनी  पत्नी को अवगत कराया वह पुलिस मारपीट से अत्यधिक परेशान था और रात में उसने सुसाइड कर लिया ।

दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.जगदीश चंद्र ने इन आरोपों को नकारते हुए बताया कि सोमवार की शाम बालम सिंह खैरना गरम पानी में शराब के नशे में वीडियो बना रहा था, जिसे पुलिस ने ऐसा करने से रोका और उसका पुलिस एक्ट में चालान किया साथ ही सी एच सी गरम पानी में उसका मेडिकल भी किया गया । जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है । जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया । किंतु रात्रि दो बजे उसके द्वारा सुसाइड करने की जानकारी मिली ।  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा गया है । पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा जिसकी वीडियो ग्राफी की जाएगी । साथ ही सोमवार के दिन बालम सिंह की गरम पानी व खैरना में की गई गतिविधियों की सी सी टी वी फुटेज भी खंगाली जा रही है ।

ALSO READ:  आदेश -: कुमाऊं मंडल में एलटी संवर्ग के शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी, दो सप्ताह में मांगी आपत्तियां,

उन्होंने परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप को सिरे से नकार दिया है ।

 

You missed

You cannot copy content of this page