खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नन्दादेवी महोत्सव में शामिल होने के लिये आसपास के गांवों व हल्द्वानी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु व मेलार्थी नैनीताल आये हैं । लेकिन अब उन्हें वापस लौटने के लिये बसों की कमी से जूझना पड़ रहा है ।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

तल्लीताल बस स्टेशन सैकड़ों लोग वापस जाने के लिये खड़े हैं । लेकिन स्टेशन में रोडवेज की गाड़ियां नहीं है और इंतजारी के बाद जब  बस स्टेशन पर आ रही है तो उसमें चढ़ने के लिये मारामारी मच जा रही है । यहां तक की बस में सीट को लेकर हाथापाई व धक्का मुक्की हो रही है । जबकि प्रशासन ने आज अतिरिक्त बसों का संचालन करने का वायदा किया था ।

You missed

You cannot copy content of this page