खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कैंची स्थित बाबा नीब करौरी के दर्शन को नैनीताल आया हर पर्यटक जा रहा है । जिससे कैची में रोज भारी भीड़ हो रही है । यह भीड़ प्रदेश के किसी भी धार्मिक स्थल से अधिक हो रही है । जिससे शासन व प्रशासन को कैंची की व्यवस्थाओं में सुधार को नए सिरे से सोचने को विवश हुआ है ।

पिछले माह क्रिकेटर विराट कोहली सहित बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी व राजनीतिक हस्तियों के कैंची पहुंचने से कैंची धाम देश व दुनिया में चर्चाओं में आ गया । नतीजन अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची पहुंचने लगे हैं । हालात यह है कि अब कैंची आ रहे श्रद्धालुओं से नैनीताल के पर्यटन कारोबार में इजाफा होने लगा है ।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

शनिवार को कैंची मन्दिर में सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी । कैंची में बनी अस्थाई पार्किंग पूरी तरह भरी हुई है । वाहनों की भीड़ के कारण भवाली अल्मोड़ा हाइवे में कई बार जाम की स्थिति बन रही है ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You missed

You cannot copy content of this page