खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बी डी पांडे अस्पताल परिसर में हुए अतिक्रमण   को हटाने की कार्यवाही जारी है । तीन दिन से चल रही इस कार्यवाही के बाद इस इलाके में मलवे के ढेर जमा गए हैं । प्रशासन ने पूर्व में 16 सितंबर से बुल्डोजर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी । लेकिन आज आज जे सी बी नहीं चलाई गई और मैनुवली अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है ।

मौके पर नैनीताल के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं । रविवार से बुल्डोजर चलने  की संभावना को देखते हुए  यहां भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है । इस क्षेत्र में लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं और लोक निर्माण विभाग नगर पालिका के मजदूर भी इस काम में लगे हैं ।

You cannot copy content of this page