खबर शेयर करें 👉

भीमताल ब्लॉक के ग्राम बल्यूटी के तोक मोरा में पिजड़े में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में मंगलवार सुबह गुलदार कैद हुआ है ।

 

जिससे ग्रामीणों ने कुछ राहत की सास ली है । किंतु यही गुलदार आदमखोर है, इसकी अभी पुष्टि होनी बाकी हैं ।

ALSO READ:  डा० हेम चन्द्र पांडे बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य, शासन ने जारी किया आदेश ।

 

ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि अभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है । क्योंकि कैद हुआ गुलदार ही आदमखोर था इसकी पुष्टि नहीं हुई है ।

बता दें कि बल्यूटी गांव से सटे दूसरे गांव भदयूनी में छह दिन पहले एक युवक, सूर्याजाला और ज्योली में दो महिलाओं का शिकार वन्य जीव ने किया था । इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने आदमखोर वन्य जीव को पकड़ने के लिए कई गांवों में पिंजरे लगाए हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page