खबर शेयर करें 👉

*मा0 सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर नैनीताल पुलिस ने दिया शांति एवं सुरक्षा का पैगाम,*

*पुलिस द्वारा AREA DOMINATION की कार्यवाही, एहतियातन भारी पुलिस बल किया तैनात,*

*SSP NAINITAL का कड़ा संदेश कार्यवाही में बाधक तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही,*

*एसपी सिटी ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश,*

*माननीय सुप्रीम कोर्ट* में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई हेतु दिनांक 10.12.2025 की तिथि नियत है। निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी अधीनस्थ प्रभारियों को कार्यवाही के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्बाध रूप से सरकारी कार्यवाही किए जाने हेतु अत्याधुनिक अस्लाहों के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

👉🏻AREA DOMINATION की कार्यवाही की जा रही है।

👉🏻पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की चैकिंग,

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

👉🏻 संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी रहेगी।

👉🏻 लोकल की 🆔 न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।

👉🏻 कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही।

*तैनात पुलिस बल का विवरण*

ASP- 03
CO- 04
निरीक्षक/ थानाध्यक्ष- 12
उ0नि0/अ0उ0नि0 – 45
हे0का0/का0- 400
फायर यूनिट- 04 यूनिट
टियर गैस- 04 यूनिट
ड्रोन- 04
पीएसी- 03 कंपनी

आज दिनांक 09.12.2025 को *पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* द्वारा ड्यूटीरत पुलिस बल को भलि भांति ब्रीफ कर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत *शांति का पैगाम देने हेतु* रेलवे स्टेशन, ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, बिलाली मस्जिद, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट, फर्नीचर लाईन से चोरगलिया रोड आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसका समापन थाना बनभूलपुरा में हुआ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा,अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम हल्द्वानी श्री राहुल शाह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित कुमार, क्षेत्राधिकारी फायर श्री गौरव किरार तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल सहित रेलवे पुलिस बल के अधि0 गण श्री सुखवंत सिंह इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर अब्दुल सलाम खान, इंस्पेक्टर तरुण वर्मा सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

*SSP NAINITAL की अपील*

*SSP NAINITAL* की क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह न फैलाएं, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी तथा किसी प्रकार का व्यवधान करने एवं कानून व्यवस्था की स्तिथि को बिगाड़ने का प्रयास न करें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, किसी भी तरह से गलत हरकत करने से बचें।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल।*

You missed

You cannot copy content of this page