खबर शेयर करें 👉

करीब 67 करोड़ की लागत से बन रहा है बस अड्डा व पार्किंग स्थल ।

काठगोदाम । कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को काठगोदाम में निर्माणाधीन बस अड्डे व पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा । उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2025 से पूर्व इस निर्माण को पूरा किया जाय ।

आयुक्त ने बताया कि करीब 67 करोड़ की लागत से काठगोदाम बस अड्डे व पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है । इस स्थान पर करीब 200 कार व 72 बसें पार्क होंगी । बताया कि भविष्य में रानीबाग से नैनीताल के लिये रोपवे शुरू होने पर यात्रियों को अपने वाहन भी इसी स्थान पर पार्क करने होंगे ।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

 

 

कुमाऊँ आयुक्त के साथ इस भ्रमण में परिव्हन निगम के अधिकारी,कार्यदायी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे

You missed

You cannot copy content of this page