नैनीताल । लोक निर्माण विभाग, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ जनपद नैनीताल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अधीक्षण अभियंता द्वितीय नैनीताल कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की । संघ ने अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड आदि को अलग अलग ज्ञापन भी दिया ।
ज्ञापन में कहा संघ ने एक हफ्ता पहले मुख्य अभियंता कुमाऊं हल्द्वानी को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया था । मुख्य अभियंता ने समस्त अधीक्षण अभियंताओं को पत्र लिखकर इन मांगों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे लेकिन एक हफ्ते बाद भी एस ई स्तर उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । जिस कारण आज उन्हें धरना प्रदर्शन को विवश होना पड़ा ।
संघ के जनपदीय अध्यक्ष हिमांशु पांडे व सचिव गोधन सिंह नेगी ने बताया कि कर्मचारियों की वर्दी, नियमितीकरण आदि की मांग लंबे समय से की जा रही है । इसके अलावा 11 सूत्रीय अन्य मांगों को लेकर भी संघ ने यह प्रदर्शन किया है ।
मांग पत्र–:

इस धरना प्रदर्शन को संघ के मुख्य संयोजक गिरीश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष हिमांशु पांडे, सचिव आनन्द सिंह खनायत, नैनीताल खण्ड के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, गोधन सिंह,ठाकुर सिंह,महेंद्र लाल आदि ने सम्बोधित किया ।


