खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । 7 से 14 फरवरी के हफ्ते को साल का सबसे रोमांटिक वीक(वेलेंटाइन वीक) कहा जाता है । इस वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है । जो प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेड्डी डे, प्रोमिश डे, हग डे, किस डे व अंत में वेलेंटाइन डे तक चलता है ।

 

 

नैनीताल में हर वर्ष वेलेंटाइन डे वीक में प्रेमी जोड़ों का आना जाना होता रहा है । अन्य वर्षों तक शिवसेना के पदाधिकारी वेलेंटाइन डे का विरोध करते थे । किंतु इस वर्ष ऐसी जानकारी नहीं है । जिस कारण प्रेमी जोड़े यहां माल रोड,पन्त पार्क,ठंडी सड़क, सहित टिफन टॉप,स्नोव्यू सहित अन्य स्थानों में स्वछंद घूमते हुए देखे जा रहे हैं ।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

 

वेलेंटाइन डे जैसी संस्कृति हमारे देश में नहीं रही है । खासकर कुमाऊँ में हाल के वर्षों तक लोग इस शब्द से अनभिज्ञ थे । लेकिन अब तेजी से यह शब्द न केवल सुना जा रहा है बल्कि युवा पीढ़ी इसे मनाने को उत्सुक भी नजर आ रही है । सोमवार को नैनीताल में जगह जगह दिखे प्रेमी जोड़े इस बात की पुष्टि करते हैं । अब कल मंगलवार को वेलेंटाइन डे है । सम्भावना है कि किस डे की अपेक्षा वेलेंटाइन डे के अवसर पर अधिक प्रेमी जोड़े नैनीताल पहुंचेगे ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सात अधिवक्ताओं को किया वरिष्ठ अधिवक्ता नामित,

 

You cannot copy content of this page