खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल दीना लॉज क्षेत्र में गुरुवार की शाम किंग कोबरा दिखने से लोग दहशत में आ गए । स्थानीय लोगों ने  सांप को पकड़ने के लिये तुरन्त वन विभाग के कर्मचारी निमिष दानू को फोन किया। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा और उसे कालाढूंगी रोड में जंगल में छोड़ दिया । निमिष दानू के साथ सांपों पर शोध कर रहे जिज्ञासु भी शामिल थे ।

 

ALSO READ:  नैनीताल राज्य अतिथि गृह के तकनीशियन की करंट लगने से मौत,

निमिष दानू ने बताया कि किंग कोबरा की लंबाई करीब 13 फिट थी ।उन्होंने बताया कि पूर्व में इसी तरह के सांप क्लासिक होटल व जॉय विला तल्लीताल में भी मिले थे ।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

जाने माने फोटोग्राफर व पर्यावरण प्रेमी राजीव दूबे ने बताया कि नैनीताल में किंग कोबरा पाया जाना सामान्य घटना है । उन्होंने बताया कि नैनीताल में अन्य प्रजाति के सांप भी गर्मी व बरसात के मौसम में अक्सर दिखाई देते हैं ।

 

You cannot copy content of this page