खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल नगर पालिका के स्थानीय निकाय कर्मचारी व देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पालिका कर्मचारी शनिवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार में चले गए हैं ।

पालिका कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार में जाने से शनिवार सुबह से ही पालिका के सभी कार्यालय कक्षों में ताले लटके हैं । जबकि सफाई कर्मचारी संघ ने आज दोपहर से कार्य बहिष्कार में जाने की धमकी दी है ।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी: शाहबाद इलेवन और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली फाइनल में, रोमांचक मुकाबलों में मारी बाजी

 

पालिका के दोनों कर्मचारी संगठनों ने पालिका सभागार में सभा कर कार्य बहिष्कार आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की और समस्त कर्मचारियों से एकजुटता बनाये रखने की अपील की ।

सभा को निकाय कर्मचारी संघ के महासचिव रितेश कपिल,उपाध्यक्ष खष्टी साह, उप सचिव मीना कफलिया, मोहन सिंह चिलवाल,गोपाल नेगी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील खोलिया, हिमांशु चन्द्रा, ईश्वरी दत्त बहुगुणा,देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक,महासचिव सोनू सहदेव,उपाध्यक्ष कमल कटियार,उप सचिव विक्की सिलेलान, मंगूलाल  सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, जानीं जनसमस्याएं

 

इन कर्मचारियों की मुख्य मांग वेतन भुगतान,ग्रेज्युटी, पेंशन,एरियर, वर्दी, छाता, अन्य उपकरण आदि दिए जाने की है ।

ये कर्मचारी पालिका प्रशासन के व्यवहार से भी खफा हैं ।

इधर शनिवार को दोपहर तक पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रथम रोहिताश शर्मा कार्यालय नहीं पहुंचे थे । उन्होंने पालिकाध्यक्ष को अवकाश जाने की सूचना दी है ।

You cannot copy content of this page