खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।   नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित “स्नातक स्तरीय भर्ती-परीक्षा” का प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में मल्लीताल पंत पार्क में प्रदेश सरकार व यू के एस एस एस सी का पूतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।
  इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि धामी सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी से कराने के लिए देश का सबसे सख्त कानून बनाने के बाद भी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित “स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा” में पेपर लीक होने व इस परीक्षा से एक दिन पूर्व हाकम सिंह की गिरफ्तारी,प्रदेश के  युवाओं के समय व पैसे की बर्बादी कर, उनके भविष्य के साथ धामी सरकार द्वारा खिलवाड़ किया गया है। इसके लिए यूके एस एस एस सी के अध्यक्ष को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए था।
 उन्होंने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह इस महत्वपूर्ण परीक्षा के मामले का स्वतः संज्ञान लेकर, अपनी निगरानी में इस परीक्षा में पेपर लीक कि जांच कर,परीक्षा को रद्द कर पुनः अपनी निगरानी में परीक्षा करवा कर, प्रदेश के युवाओं के लिए न्याय दिलाया जाय ।
प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्या, सभासद जीनू पांडेय, जिलाध्यक्ष एन एस यू आई शार्दुल नेगी,नगर अध्यक्ष एन एस यू आई व डी एस बी परिसर में छात्रसंघ के निर्विरोध महासचिव चुने जा रहे प्रत्याशी आयुष आर्या,राजेंद्र व्यास,राजेंद्र सिंह कोटलिया, प्रेम शर्मा, भुवन बिष्ट, मनोज भट्ट, सुरेश चंद्रा, मनमोहन कनवाल,पवन जाटव, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार,ललित चनियाल,ललित सिंह बोरा,पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गौरव कुमार,विमल बृजवासी,करन कुमार, संदीप चौहान, शुभम प्रसाद, हारुन खान,धीरज बिष्ट आदि शामिल रहे।
ALSO READ:  वीडियो -: बाबा नीब करौरी के पवित्र कैंची धाम के स्थापना दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने की है चाक चौबंद व्यवस्था, कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने संभाली है व्यवस्था,

You missed

You cannot copy content of this page