खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में रविवार की रात हुई ओलावृष्टि से सोमवार की सुबह सड़कें,घरों की छतें व पहाड़ियां ओलों की सफेद चादर से ढकी हुई थी । जो सुबह हल्की धूप निकलने के बाद पिघलने लगे ।किन्तु ऊपरी पहाड़ियां खासकर किलबरी क्षेत्र में ओलों की चादर बिछी हुई है। इस क्षेत्र में हिमपात भी हुआ है । नैनीताल में सुबह के समय तापमान अधिकतम 5 व न्यूनतम 2 डिग्री सेंटीग्रेड था । यहां पिछले दो दिन में 60 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है ।

 

ALSO READ:  हाईकोर्ट न्यूज -: सहायक अध्यापक एल टी ग्रेड, की नियुक्ति से संबंधित एकलपीठ का आदेश मानेगा यू के एस एस एस सी, खंडपीठ में दायर विशेष अपीलें वापस ली आयोग ने ,

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है । साथ ही मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा । हालांकि बारिश होने की संभावना कम है । बुधवार से मौसम साफ होने का अनुमान है ।

ALSO READ:  सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा इस बार परमा एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, एवं कथा।

 

You missed

You cannot copy content of this page