खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  हिंदू नव वर्ष के अवसर पर नरेंद्र अजय शाह जगाती विद्या मंदिर नैनीताल एवं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा चीना बाबा मंदिर से लेकर माल रोड, एचडीएफसी बैंक, मां नैना देवी मंदिर, बड़ा बाजार, जयलाल साह बाजार में बैंड के साथ शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह राणा ने बताया कि
अनुशासित और सुंदर संगीतमय बैंड के साथ हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का समापन श्री राम सेवक सभा में किया गया।

 

 

ALSO READ:  ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार ।

उसके बाद छात्र-छात्राओं ने श्री राम सेवक सभा के नव संवत्सर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
शोभा यात्रा में  मदन सिंह जलाल प्रधानाचार्य विद्या मंदिर, बिशन सिंह मेहता प्रधानाचार्य भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, भाष्कर महतोलिया, ललित जड़ौत, मनोज शर्मा, मीना पंत, दीपिका राणा, कविता आर्या, कविता खत्री आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page