खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए सीएम ने उनका हालचाल भी जाना ।

 

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जी 20 समिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है ।। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को एक नहीं तीन-तीन बैठक का आयोजन करने का मौका दिया है। जिससे कि यहां की लोक संस्कृति लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को विश्व में नई पहचान मिलेगी ।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है, उनके द्वारा स्थानीय लोगों के पंजीकरण की बाध्यता खत्म कर दी गयी है इसके अलावा जिन लोगों की भी होटल या गेस्ट हाउस में बुकिंग होगी उनका भी तत्काल वहीं पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोग अपने देव स्थलों की पूजा अर्चना कर सकें और देवभूमि में जो भी दर्शन करने के लिए आएगा उसका स्वागत है।

You missed

You cannot copy content of this page