खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में गुरुवार की सुबह से ही भारी बारिश हो रही है । जिससे जन जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है । राजभवन रोड में भूस्खलन हुआ है ।

भारी बारिश को देखते हुए स्कूली बच्चे 8 बजे तक भी प्रशासन द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित होने की प्रत्याशा में थे । लेकिन प्रशासन की ओर से अवकाश की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी । कुछ प्रधानाचार्यों ने बच्चों को भारी बारिश में घर से न निकलने के संदेश भेजे थे । सुबह सवा आठ बजे तक शहर की सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

भारी बारिश से शहर के नाले उफान पर हैं । कुछ स्थानों पर सीवर लाइन ओवर फ्लो हुई हैं ।

मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टे भारी बारिश की संभावना जताई है ।

You missed

You cannot copy content of this page