खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । श्रीराम सेवक सभा के फागोत्सव में सोमवार को होली जुलूस निकला । होली जुलूस में हर वर्ग के होल्यारों ने जमकर होली खेली ।

 

 

इस होली जुलूस का मुख्य आकर्षण क्विंटल के हिसाब से अबीर गुलाल उड़ेला जाना रहा । जिससे रामसेवक सभा प्रांगण सहित मल्लीताल बाजार की सड़कें रंग बिरंगी हो गई । यह जुलूस अपरान्ह डेढ़ बजे रामसेवक सभा भवन से शुरू हुआ और बाजार भ्रमण को निकला ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

होली जुलूस में होल्यार जो नर जीवें खेलें फाग,हो हो होलक रे, हो मुबारक मंजरी फूलों भरी, आदि होली गाते हुए जा रहे थे । जुलूस में प्रमुख वन संरक्षक डॉ0 कपिल जोशी, रिटायर्ड एस पी किरन साह सहित रामसेवक सभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page