खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल की ऊंची चोटियों में बसन्त पंचमी के दिन शुक्रवार को खूब बर्फवारी हुई है ।

 

शहर की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक बर्फ से ढक गई है । इसके अलावा स्नोव्यू,किलबरी,पंगोट मार्ग,टिफिन टॉप,बिड़ला क्षेत्र में भी हिमपात हुआ है । हालांकि शहर के निचले इलाकों में अभी बर्फ नहीं जमी है । शाम को एक घण्टे तक ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ । लेकिन बाद में बारिश होने से पहाड़ियों के निचले हिस्सों में पड़ी बर्फ पिघलने लगी । जबकि सवा पांच बजे बाद बादलों की गरज चमक के साथ पुनः हिमपात होने लगा ।

 

 

(ये वीडियो नैनीताल के पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू को नयना पीक वन चौकी में तैनात कर्मचारियों द्वारा भेजी गई हैं)

ALSO READ:  साह चौधरी समाज ने वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित, नवीन और सुरेश लाल साह को मिला बिश्नी देवी सम्मान,अमिता साह व बिशना साह को मिला साहित्यिक क्षेत्र का सम्मान,

इस बर्फवारी के बाद यहां तापमान में काफी गिरावट आ गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page