खबर शेयर करें 👉

एस एस पी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में भवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वृहद सत्यापन अभियान ।

नैनीताल । एस एस पी। नैनीतालडॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा विगत दिनों भवाली क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत वृहद सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्र में निवासरत बाहरी/ अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं ।

इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस द्वारा वृहद सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम गठित कर कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगड रोड व बाजार क्षेत्र में पुलिस/ पीएसी टीमों द्वारा कुल 125 मकानों में रह रहे 280 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चेक किया गया।

ALSO READ:  लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: गैलेक्सी एफसी और आयारपाटा ने दर्ज की शानदार जीत, पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी रहे मुख्य अतिथि ।

 

इस दौरान बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कोर्ट के (10–10 हजार धनराशि के) भारी भरकम चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त सभी थानों में वृहद सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना सत्यापन निवासरत लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिकों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

 

एस एस पी नैनीताल ने आमजन से अपील की है कि  शांति/ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अपनी जिम्मेदारी समझे, अपने किरायेदार का सत्यापन अवश्य कराए । उन्होंने कहा है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़/
कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

You missed

You cannot copy content of this page