खबर शेयर करें 👉

सुबह सुबह हुआ बड़ा ऑपरेशन ।

*“सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना और डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी कार्रवाई”*— को धरातल पर उतारते हुए *नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में।*

 

 

रामनगर पुछड़ी क्षेत्र में तड़के चला बड़ा ऑपरेशन

आज *07.12.2025 की सुबह तड़के*, वन विभाग की *रिजर्व फॉरेस्ट भूमि* पर चिन्हित अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नैनीताल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की।

✔️ सभी अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस दिया गया था।
✔️ सुबह तड़के भारी पुलिस बल, प्रशासनिक टीम और JCB मशीनों के साथ मौके पर पहुँचकर *अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।*
✔️ पुलिस नेतृत्व में मशीनों ने लगातार कार्य करते हुए पूरे क्षेत्र को *अतिक्रमण मुक्त* किया।

ALSO READ:  संसद मार्च के लिए दिल्ली जा रहे उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ऋषिकेश स्टेशन से गिरफ्तार, पार्टी ने जताई कड़ी आपत्ति

 

*क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती*

किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुछड़ी क्षेत्र में अभी भी पुलिस बल तैनात है।
*सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर*—
⚠️ किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट
⚠️ सरकारी कार्यवाही पर अनर्गल टिप्पणी
⚠️ या मौके पर विरोध/धरने की कोशिश करने वालों पर *कठोर कार्यवाही* की चेतावनी।
*सरकार की प्रतिबद्धता*
*उत्तराखंड सरकार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*
डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी और निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी।

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

*SSP मंजुनाथ टीसी —एक्शन के मोड में*

पूरे अभियान की मॉनिटरिंग SSP नैनीताल *डॉ. मंजुनाथ टीसी* द्वारा की गई।
उनका स्पष्ट संदेश:
*“सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।”*

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

You missed

You cannot copy content of this page