खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनी झील में डूब रही एक महिला की जान एक नाव चालक की सूझबूझ व नाव में सवार पर्यटकों की मदद से बच गई । नाव चालक वीरेंद्र कुमार की इस सूझबूझ की यहां खूब सराहना हो रही है ।

नाव चालक वीरेंद्र कुमार आर्य ने सोमवार को दिन में पाषाण देवी मंदिर के निकट से नैनी झील में गिरते हुए देख लिया था । जिसके बाद वह तेजी से अपनी नाव को उस स्थान पर ले गया जहां पर महिला जान बचाने के लिये छटपटा रही रही । नाव चालक ने महिला को बचाने के लिये नाव की पतवार को महिला के समीप फेंका जिसे डूब रही महिला ने पकड़ लिया और उसे नाव चालक व पर्यटकों ने खींचकर नाव में बैठाया और घटना की सूचना पुलिस को दी । जिसके बाद महिला को बी डी पांडे अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई ।

ALSO READ:  युगमंच का स्वर्ण जयंती वर्ष -: आज 22 जून की शायं होगा "द जू स्टोरी" नाटक का मंचन ।

तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि महिला स्नोव्यू सात नम्बर नैनीताल निवासी है । जिसे उसके पति को सौंप दिया है । उन्होंने बताया कि महिला झील में कैसे गिरी ? इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है ।

You cannot copy content of this page