खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । आम आदमी पार्टी नैनीताल की शनिवार को नैनीताल क्लब में जिला अध्यक्ष गिरीश सत्यवली की अध्यक्षता में  विधानसभा नैनीताल की कार्यकारणी गठित की गयी  ।
  इस कार्यकारिणी में जीवन सिंह नेगी को नगर मंडल अध्यक्ष,राजेश कुमार को उपाध्यक्ष,
हरीश सिंह बिष्ट को सचिव,नवीन चंद्र उप्रेती को कोषाध्यक्ष,  जी के ए गौरव बब्बी  को मीडिया प्रभारी
विनोद कुमार को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया । जबकि विद्या  देवी को नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा,
एडवोकेट दीपा आर्य को सचिव महिला मोर्चा नियुक्त किया गया ।
   पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका ने बैठक को संबोधित किया और पार्टी को सहयोग के रूप में एक चैक सौंपा। पूर्व अध्यक्ष शाकिर अली ने भी नगर पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।
संचालन जिला मीडिया प्रभारी, विनोद कुमार  ने किया। बैठक में आज पार्टी में शामिल हुए सभी नये सदस्यों का प्रदेश प्रवक्ता दुम्का एवं जिला अध्यक्ष गिरीश सत्यबली द्वारा स्वागत किया गया।
बैठक मे हर्ष सिंह गैडा़, विनोद कुमार, जीवन सिंह नेगी, प्रदीप दुमका, महेश चंद्र महतोलिया, गोपाल सिंह बोरा, मोहन चंद्र उपाध्याय, गंगा सिंह बिष्ट,
एल ० एम ० पंत, संजय कुमार, रजनी सहदेव, अब्दुल हसीन, जमन राम, नईम अहमद, विजय शाह, अजय कोहली, नवीन नैथानी पूर्व अध्यक्ष आप रामनगर, हरीश सिंह बिष्ट, शाकिर अली पूर्व मंडल अध्यक्ष नैनीताल नगर, विद्या देवी, विक्रम सिंह, मोहमद मोईन, सुनील कुमार, विद्या देवी, दीपक आर्य, हेमंती शाही, सूरज कुमार, ललित कुमार, नवीन चंद्र एडवोकेट, मोहित राजपूत आदि उपस्थित रहे ।
ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

You missed

You cannot copy content of this page