नैनीताल । एरीज कर्मचारी संघ ने एरीज में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं के खिलाफ मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार की जांच की मांग करने वाले कर्मचारी प्रदीप चक्रवर्ती का देवस्थल किया गया स्थान्तरण निरस्त करने की मांग की ।
इसी क्रम में संघ ने एरीज में अनियमितताओं की शिकायत दस्तावेज सहित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के समक्ष पत्र के माध्यम से दर्ज की थी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव ने एरीज से इन शिकायतों पर जवाब मांगा गया है ।
कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि इसी शिकायत के बाद एरीज प्रशासन बदले की भावना व संघ की आवाज को दबाने और कमजोर करने हेतु संघ के सजग एवं सतर्क सदस्य प्रदीप चक्रवर्ती का स्थानांतरण किया है। एरीज प्रशासन के इस कृत की संघ ने आलोचना करते हुए आज सांकेतिक एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। संघ ने प्रदीप चक्रवर्ती का स्थान्तरण निरस्त करने व अनियमितताओं की जांच की मांग की है ।
धरना प्रदर्शन में महासचिव उदय सिंह, मनोज महतो, अर्जुन सिंह, नवीन, हेमंत, ललित डालाकोटी, कांति राम मैथानी, डी एस नेगी, बाबू राम व अनिल जोशी समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे ।


