नैनीताल । शनिवार को फिल्म “बन टिक्की” की शूटिंग
मालरोड में हुई । शूटिंग का स्थान अपर माल रोड में ग्रांड होटल के सामने था । इस दौरान बार बार यातायात रोके जाने से माल रोड में जाम की स्थिति बनी रही । जिससे लोगों में रोष देखने को मिला ।
फिल्म की शूटिंग के दौरान यातायात और
लोगों का आवागमन माल रोड में रोकने से सड़क में वाहनों व पैदल यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है । आज वीकेंड के कारण शहर में वैसे भी भीड़भाड़ बढ़ी हुई थी ।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता अभय देओल हैं । उनके प्रशसंक जबरन उनसे मिलने पहुंच जा रहे हैं। जिससे शूटिंग में व्यवधान हो रहा है ।
बता दें कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने फिल्म प्रोडक्शन की
ओर कदम बढ़ाया है। उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत नैनीताल में “बन टिक्की”
फिल्म की शूटिंग हो है। जिसके लिए अभिनेता अभय देओल नैनीताल पहुंचे हुए हैं।