खबर शेयर करें 👉
कुछ पैसों के लिये अपनी प्रतिष्ठा व पद दांव में लगा रहे हैं कार्मिक ।
बागेश्वर। गरुड़ तहसील में तैनात पटवारी प्रवीण टाकुली को विजिलेंस टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक स्थानीय युवक की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि उसकी भूमि की पैमाइश के बदले पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर ₹5000 की नकदी बरामद कर ली।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही, उससे जुड़े अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो निडर होकर इसकी शिकायत करें।

You missed

You cannot copy content of this page