खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट । न्याय पंचायत ज्योलीकोट की आठ ग्राम सभाओं का शपथ समारोह गेठिया स्थित महिला उपवन में किया गया।

निर्वाचित ग्राम प्रधानों सहित वार्ड सदस्यों का पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों से अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वहन करने, पंचायतों के विकास में जुटने,योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को देने,बैठकों में उपस्थित और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र की विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।

ALSO READ:  श्री नंदादेवी महोत्सव की तैयारियां शुरू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की तैयारियों की समीक्षा ।

शपथ ग्रहण करने वालों में ग्राम प्रधान बेलुवाखान डॉ.बबीता मनराल, गेठिया ग्राम प्रधान रिंकू देवी, ज्योलीकोट ग्राम प्रधान नवल कुमार, भल्यूटी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, ज्योली ग्राम प्रधान शेखर भट्ट, भुमियाधार ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा, नाईसिला ग्राम प्रधान कैप्टन प्रताप नगरकोटी, बेल ग्राम प्रधान ललिता मलेड़ा के अलावा आठ ग्राम सभा के निर्वाचित वार्ड सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की गई ।

ALSO READ:  नैनीताल राज्य अतिथि गृह के तकनीशियन की करंट लगने से मौत,

सहायक समाज कल्याण अधिकारी दिनेश सिंह बिष्ट द्वारा निर्वाचित प्राधिकारियों को शपथ दिलवाई । संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीना बिनवाल,अजय कुमार द्वारा किया  । इस दौरान एल.डी.आर्य, कुंदन जीना,अशोक कुमार, अजय कुमार, राजेंद्र मनराल,हरेंद्र बिष्ट,विक्की कुमार, वीरेंद्र मेहरा, प्रकाश आर्या,उमेद सिंह, इंद्र नेगी, पाशा बिष्ट,मनीष कुमार,विमल कुमार, रवि बिष्ट, पान सिंह खनी, रवि बोरा आदि लोग उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page