खबर शेयर करें 👉

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ऋषिकेश में बीच सड़क पर एक व्यक्ति ने गाली गलौच की और हाथापाई कर दी।
जिसके बाद मंत्री का गनर व समर्थक और स्वयं मंत्री आरोपी युवक सुरेंद्र नेगी पर टूट पड़े । मारपीट का यह वीडियो सोशियल मीडिया में वायरल हो गया है ।

बताया गया है कि ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ सुरेंद्र नेगी ने अचानक गाली गलौच करते हुए हमला कर दिया। हमला होते ही गाड़ी से कैबिनेट मंत्री और उनके टीम ने उतर कर सुरेंद्र नेगी की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उनके गनर ने उसकी खूब पिटाई की। मंत्री पर हमला करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

You missed

You cannot copy content of this page