खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में ठंड के बावजूद ठीक आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है । मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंचने लगे हैं और ई वी एम की खराबी या अन्य को लेकर फिलहाल कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है । इससे पूर्व सुबह 6.30 निर्वाचन अधिकारी व संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने सूखाताल ऐशडेल मॉक वोटिंग कर मतदान की व्यवस्थाएं जांची ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

मतदान केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है । बूथों से कुछ दूर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपनी टेबल लगाए हुए हैं । यहां  शैले हॉल, सी आर एस टी इंटर कॉलेज, नर्सरी स्कूल को आदर्श व सखी बूथ बनाया गया है । जिन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया है । जहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है ।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

You missed

You cannot copy content of this page