खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भी मौसम खराब रहा । यहां पहाड़ियों में कोहरा छाया हुआ है और रुक रुक कर बारिश हो रही है । जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है ।मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 20 व 21 मार्च को भी मौसम खराब रहने व बारिश होने की संभावना जताई है ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

 

इधर शनिवार को नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी थी जिससे शहर के सभी होटल लगभग पैक रहे । पर्यटक वाहनों की अधिक भीड़ के कारण पार्किंग स्थल वाहनों से भरे रहे । पार्किंग के अभाव में पर्यटक वाहन पुलिस को शहर से बाहर रोकने पड़े । रविवार को पर्यटकों का नैनीताल से लौटना शुरू हुआ तो वाहनों की भीड़ से सड़कों में जाम लगा रहा । कैंची धाम में रविवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा ।

You missed

You cannot copy content of this page