खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल व आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई  । जिससे यहां तापमान में गिरावट आ गई है ।

 

नैनीताल में पिछले एक हफ्ते से बारिश नहीं हुई थी और यहां दिन में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी । लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया और अपरान्ह साढ़े तीन बजे बाद गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी । जिसके बाद मौसम काफी सुहावना हो गया । मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है ।

You missed

You cannot copy content of this page