खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में होली के दिन हल्के बादल छाए रहने से होल्यारों को गर्म कपड़े पहनकर होली खेलने को विवश होना पड़ा । यहां आज पूरे दिन धूप छांव का दौर रहा । जिस कारण लोगों ने केवल सूखे रंगों की होली खेली और लोगों को ठंड से बचने के लिये ऊनी कपड़े पहनने पड़े ।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

मौसम विभाग ने कल गुरुवार को भी नैनीताल में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है । धूप छांव का यह दौर अगले हफ्ते फिर शुरू होगा ।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

दूसरी ओर मौसम विभाग ने देहरादून,हरिद्वार,उत्तरकाशी, पौड़ी आदि जिलों में आंधी, तूफान की आशंका जताई है । बुधवार की शाम को मसूरी में ओलावृष्टि हुई । साथ ही देहरादून कई हिस्सों में तेज गरज चमक के साथ हवाएं चल रही हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page