खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में बुधवार को भी बारिश हुई । यहां तक कि बारिश की घण्टों झड़ी लगी रही । हालांकि विगत दो दिनों की तरह शाम के बाद बारिश रुक गई । किन्तु मौसम विभाग ने 4 मई को भी नैनीताल बारिश की संभावना जताई है ।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का आकस्मिक निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक की लहर ।

 

नैनीताल में विगत दिवस 20 मिमी बारिश हुई और आज भी लगभग इतनी ही बारिश हुई है । नैनी झील के जल स्तर में पिछले 3-4 दिन से हो रही बारिश से करीब 1 फिट की बढ़ोत्तरी हुई है । बुधवार की शायं तक झील का जल स्तर करीब 5.5 फिट पहुंच गया था ।

You cannot copy content of this page